जब से Hyundai की Santro कार की वापसी की खबर आई है, लगातार इसी कार की चर्चा हो रही है। हम आपको ह्युंडई की इस सबसे छोटी कार के बारे में लगातार अपडेट देते आए हैं, लेकिन आज इस कार के बारे में ऐसा खुलासा हुआ है कि आपके लिए इंतजार मुश्किल हो जाएगा। दरअसल इस कार की लॉन्चिंग डेट का खुलासा हो गया है।अक्टूबर की 23 तारीख को कंपनी इसे भारतीय बाजार में पेश करेगी। इस बीच पता चला है इस कार की कीमत 3.50 लाख रू होगी और इसका मुकाबला मारूति की सेलेरियो से होगा ।