scriptSkoda की शानदार 7-सीटर एसयूवी Kodiaq इसी महीने होगी 3 वैरिएंट्स में लॉन्च और कीमत होगी इतनी | Skoda Kodiaq to have 3 variants, expected to start at Rs. 36.50 lakh | Patrika News

Skoda की शानदार 7-सीटर एसयूवी Kodiaq इसी महीने होगी 3 वैरिएंट्स में लॉन्च और कीमत होगी इतनी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 01, 2022 02:49:00 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Skoda Kodiaq 2022: स्कोडा की नई और शानदार 7 सीटर कार Kodiaq 2022 को इसी महीने 3 वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस एसयूवी की शुरुआती कीमत भी लीक हो गई है।

skoda-kodiaq.jpg

Skoda Kodiaq

चेक रिपब्लिक की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी स्कोडा (Skoda) इसी महीने अपनी नई और शानदार 7 सीटर एसयूवी कार Kodiaq 2022 को देश में लॉन्च करने वाली है। क्रिसमस के दिन कंपनी ने Kodiaq 2022 की बुकिंग शुरू की थी, जिसे नज़दीकी स्कोडा डीलरशिप पर और स्कोडा इंडिया (Skoda India) की ऑफिशियल वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है। अब एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपनी नई एसयूवी को 3 वैरिएंट्स में लॉन्च करेगी। साथ ही लॉन्चिंग से पहले इस कार की शुरुआती कीमत भी लीक हो गई है।


कितने रुपये करने पड़ सकते है खर्च?

लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपनी नई 7 सीटर एसयूवी कार Kodiaq 2022 को 36.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

वैरिएंट्स और डिज़ाइन

स्कोडा की नई 7 सीटर एसयूवी कार Kodiaq 2022 तीन वैरिएंट्स Style, Sportline और L&K में लॉन्च होगी। डिज़ाइन की बात करें तो इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में स्कोडा के पिछले मॉडल्स के मुकाबले अपडेटेड डिज़ाइन मिलेगी।

skoda_kodiaq.jpg

Style Variant

Skoda Kodiaq 2022 के इस बेस वैरिएंट में 9 एयरबैग्स के साथ दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।

Sportline Variant

Skoda Kodiaq 2022 के इस वैरिएंट को ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, ब्लैक ORVM, विंडो ट्रिम, ब्लैक रूफ रेल्स, स्पॉयलर और ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।

L&K Variant

Skoda Kodiaq 2022 के इस टॉप वैरिएंट में 360 डिग्री कैमरा, डायनामिक चेसिस कंट्रोल (DCC), तीन ड्राइविंग मोड्स स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और कम्फर्ट और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें – Maruti Suzuki मचाएगी इस साल धूम, देश को देगी नई गाड़ियों का शानदार तोहफा

इंजन और गियरबॉक्स

एक रिपोर्ट के अनुसार Kodiaq 2022 में 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिससे 190PS पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट होगा। इसके साथ ही 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स भी इस कार में देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें – Tata Tiago का CNG अवतार जल्द देगा देश में दस्तक, कंपनी ने जारी किया टीज़र
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो