ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए 2022 एक शानदार साल रहा। इसके बाद ऑटोमोबाइल जगत के एक्सपर्ट्स ने 2023 के इससे भी बेहतर होने की बात कही थी और उनकी यह बात सच होते भी दिख रही है। साल का पहला महीना यानि की जनवरी खत्म हो चुका है और दूसरा महीना यानि की फरवरी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही जनवरी में देश में कितनी कार की बिक्री हुई, इस बात की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है। देश-विदेश की कई कार निर्माता कंपनियों ने जनवरी में अच्छी सेल की, जिनमें चेक रिपब्लिक की कार निर्माता कंपनी स्कोडा (Skoda) का नाम भी शामिल है। स्कोडा ने जनवरी 2023 में देश में हज़ारों गाड़ियाँ बेची।