अल्ट्रॉज के टॉप वेरियंट्स में नेक्सॉन वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन होगा। हालांकि, अल्ट्रॉज में इन दोनों इंजन का पावर और टॉर्क आउटपुट नेक्सॉन की तुलना में कम होगा। 1.2-लीटर वाला पेट्रोल इंजन अल्ट्रॉज में 102hp पावर और 140Nm टॉर्क आउटपुट के साथ आने की संभावना है, जबकि नेक्सॉन में यह इंजन 110hp का पावर और 170Nm टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन 90hp पावर के साथ आ सकता है, जो नेक्सॉन से 20hp कम होगा।