6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Suzuki 21 अगस्त को लॉन्च करेगी प्रीमियम MPV, लग्जरी कार की तरह की गई है तैयार

Maruti Suzuki लॉन्च करेगी प्रीमियम MPV कार लग्जरी फीचर्स से लैस होगी ये कार इस कार में दिया जाएगा CIAZ और Ertiga वाला इंजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 14 Jul 2019, 3:18 PM IST

suzuki mpv

Maruti Suzuki 21 अगस्त को लॉन्च करेगी प्रीमियम MPV, लग्जरी कार की तरह की गई है तैयार

नई दिल्ली:Maruti Suzuki Ertiga को भारत में खूब पसंद किया जाता है। एमपीवी ( mpv ) ( मल्टी परपज वेहिकल ) सेगमेंट में ये मारुती की सबसे पॉपुलर कार है लेकिन अब इस कार से भी बेहतर फीचर्स और लुक्स से लैस एक MPV को मारुती सुजुकी लॉन्च करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक़ ये कार 21 अगस्त को भारत में लॉन्च की जाने वाली है। इस कार की लॉन्चिंग से पहले ही लोगों में इसे खरीदने के लिए जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि ये कार लुक्स के मामले में मारुति सुजुकी अर्टिगा जैसी हो सकती है लेकिन लॉन्चिंग से पहले हम इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे सकते हैं।

लोगों को पसंद आ रही है Toyota Glanza, जून में बिकीं इतनी कारें

आपको बता दें कि लॉन्चिंग के बाद इस कार को कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेचा जाएगा। इस एमपीवी में तीन लाइन में 6 सीटें होंगी। इनमें दूसरी लाइन में कैप्टन चेयर्स दिए जाने की उम्मीद है। वहीं इस कार का इंटीरियर अपमार्केट होगा और इसमें प्रीमियम डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिलेगा। एमपीवी में कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स की भी लंबी लिस्ट होगी। ये कार 21 अगस्त को लॉन्च होगी।

Harley Davidson इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में लॉन्च, दो साल तक फ्री में मिलेगी चार्जिंग

इंजन और स्पेसीफिकेशन

मारुति की नई 6 सीटर एमपीवी ( mpv ) में Ciaz और अर्टिगा ( Ertiga ) में दिया गया K15B 1.5-पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन 104PS का पावर और 138Nm टॉर्क जनरेट करता है। माना जा रहा है कि नई कार में यह इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स वाला होगा। ऐसी संभावना है कि नई कार में डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा, क्योंकि मारुति पहले ही अप्रैल 2020 से डीजल कारें बंद करने की घोषणा कर चुकी है। इस नई कार की शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

Hyundai Kona के बाद भारत में तहलका मचाएंगी ये 5 इलेक्ट्रिक कारें