8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata Harrier से उठ गया पर्दा, ये होंगे खास फीचर्स

भारत में टाटा की कारें काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं और इस टाटा हैरियर एसयूवी के आने के बाद सेल में इजाफा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 31 Oct 2018, 1:09 PM IST

Tata Harrier

Tata Harrier से उठ गया पर्दा, ये होंगे खास फीचर्स

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी बेहतरीन एसयूवी टाटा हैरियर को पेश कर दिया है। टाटा मोटर्स ने सोमवार को हैरियर का प्रोडक्शन वेरिएंट पेश किया जो कि लैंड रोवर के प्लैटफॉर्म पर बनाई गई है। जल्द ही इस एसयूवी को लॉन्च भी किया जाएगा। भारत में टाटा की कारें काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं और इस एसयूवी के आने के बाद सेल में इजाफा होगा। आइए जानते हैं कैसी होगी ये नई एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा हैरियर में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है। इस एसयूवी को इम्‍पैक्‍ट डि‍जाइन 2.0 थीम पर तैयार किया जाएगा जो कि ओमेगा मोनोकॉक प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आएगा।

ये भी पढ़ें- फिल्मों से दूर रहकर भी सबसे महंगी कारों में चलती हैं असिन

टाटा हैरियर का व्हीलबेस लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट जैसा होगा और ये एसयूवी काफी हद तक प्रॉडक्शन मॉडल जैसी हो सकती है। इस एसयूवी में एलईडी डीआरएल्स से लैस हेडलैंप्स दी जाएंगी। टाटा की इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान भारत में कई बार देखा गया है। अब देखते हैं कि भारत में लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

इन एसयूवी से हो सकता है मुकाबला
भारत में लॉन्च होने के बाद टाटा हैरियर का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 500 और जीप कंपास से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो टाटा हैरियर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 15 लाख रुपये हो सकती है।