नई दिल्ली: अभी कुछ दिनों पहले मीडिया में खबर तेज से फैल रही थी कि टाटा मोटर्स अपनी suvTata Hexa को अगले साल यानि 2020 से बंद कर देगा। दरअसल बताया जा रहा था कि कंपनी अपनी suv Tata Hexa को BS-VI के इंजन से अपग्रेड नहीं करेगा यही वजह है कि इसके प्रो़डक्शन बंद होने और इसकी जगह टाटा हैरियर के 7 सीटर वेरिएंट के मार्केट में लॉन्च होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया था । इस खबर की वजह से hexa के मालिकों काफी परेशान हो गए थे, लेकिन अब टाटा मोटर्स ने इस बारे में आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस खबर को कोरी अफवाह बताते हुए hexa का प्रोडक्शन जारी रहने की बात कही है।