
Tigor के बाद अब टेस्टिंग के दौरान दिखाई दी Tata Tiago JTP, पहले से शानदार होगा लुक
नई दिल्ली: अभी हाल ही में टेस्टिंग के दौरान भारत की सड़कों पर टाटा की सबकॉम्पैक्ट कार Tigor JTP को देखा गया था जो जल्द ही ग्राहकों के लिए मार्केट में आने वाली है और अब Tata की सस्ते बजट की किफायती कार Tata Tiago JTP भी टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गयी। बता दें कि ये दोनों ही कारें अब नए अवतार में ग्राहकों को मिलने वाली हैं। कंपनी ने नई टिआगो को भी स्पोर्टी लुक में उतारने का फैसला लिया है। टाटा की नई टिआगो JTP को पिछली कार से हर मामले में बेहतर बनाया गया है।
बता दें कि कंपनी ने अपनी नई टिआगो का JTP एडिशन लॉन्च करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है और कार बस अपने आखिरी चरण यानी टेस्टिंग पर है। जैसे ही इस कार की टेस्टिंग पूरी हो जाएगी इसको भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें कि यह कार टाटा टिआगो स्टैंडर्ड वर्ज़न का स्पोर्टी और ज़्यादा दमदार हैचबैक मॉडल होगा. इस कार को टाटा ने कोयंबटूर की कंपनी जयेम ऑटोमोटिव के साथ मिलकर डेवेलप किया है।
साल 2018 में हुए ऑटो एक्सपो में इस कार की पहली झलक दिखाई गयी थी और तभी से इसे खरीदने के लिए ग्राहक इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि टाटा टिआगो एक आम आदमी के हिसाब से बनाई गयी कार है और इसकी कीमत तो कम है लेकिन इसमें फीचर्स भी किसी महंगी कार जैसे दिए गए हैं।
Tata Tiago के स्पेसिफिकेशन्स
टाटा ने टिआगो JTP में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया है। कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया है, साथ ही यह इंजन 108 bhp पावर और 150 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। बता दें कि कि नई टाटा टिआगो को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसके रिम से लेकर इसकी हेड लाइट तक में बदलाव किया गया है।
इस कार में कार में स्पोर्टी प्रंट बंपर लगाया हुआ है साथ ही इसमें ब्लैक फिनिश वाला बड़ा सेंट्रल एयरडैम भी दिया गया है। इसमें ग्राहकों को एलॉय व्हील्स मिलेंगे या नहीं इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। इस कार में आगे की तरफ पावर ब्रेक्स और पिछले व्हील्स में ड्रम ब्रेक्स लगाए गए हैं। ऐसा अनुमान है कि इस कार की कीमत 3 से 4 लाख के बीच हो सकती है।
Published on:
25 Jul 2018 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
