हुंडई एलीट आई20 (Hyundai Elite i20) में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है जो कि 83 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट में 1.4 लीटर डीजल इंजन है जो कि 89 बीएचपी की पावर और 220 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.41 से 9.21 लाख रुपये है।