4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी खरीद लें Toyota की कारें, कंपनी ने किया कीमत बढ़ाने का ऐलान

‘उच्च लागत का दबाव लगातार बने रहने के चलते हमें इसका कुछ बोझ ग्राहकों के ऊपर डालना होगा। टोयोटा 1 जनवरी 2019 से सभी मॉडलों की कीमत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Nov 2018, 4:03 PM IST

toyota car

अभी खरीद लें Toyota की कारें, कंपनी ने किया कीमत बढ़ाने का ऐलान

नई दिल्ली:Toyota की कारें अपने शानदार फीचर्स और एग्रेसिव लुक्स की वजह से काफी पसंद की जाती है। लेकिन अब अपनी पसंदीदा टोयोटा की कार खरीदने के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल कंपनी भारत में अपनी कारों की कीमत चार पर्सेंट तक बढ़ाने वाली है।

प्राइवेट खरीदारों को भी बेची जाएगी दुनिया की सबसे छोटी कार, 1 लीटर में चलती है 36 किमी

मंगलवार को कंपनी ने कहा कि रुपये में गिरावट से उसकी प्रॉडक्शन लागत बढ़ रही है, जिसके चलते उसने कीमतों में बढ़ोतरी करने का निर्णय किया है। 1 जनवरी 2019 से कंपनी नई कीमतों को लागू करेगी। बता दें कि भारत में टोयोटा की हैचबैक इटियॉस लिवा से लेकर फॉर्च्युनर व लैंड क्रूजर एसयूवी तक की रेंज उपलब्ध है। इनकी कीमत 5.25 लाख रुपये से 1.41 करोड़ रुपये के बीच है।

ऑनलाइन बीमा खरीदते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

कंपनी ने कहा, 'रुपये में गिरावट के चलते उसकी प्रॉडक्शन लागत पर काफी प्रभाव पड़ा है।’ कंपनी का कहना है कि वह लंबे समय से इस अतिरिक्त लागत का बोझ उठा रही थी, ताकि ग्राहकों को कीमत वृद्धि से बचाया जा सके।

महंगी कारों को पछाड़ मारुति की ये सस्ती कार बनी लोगों की पहली पसंद, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

कंपनी ने कहा, ‘उच्च लागत का दबाव लगातार बने रहने के चलते हमें इसका कुछ बोझ ग्राहकों के ऊपर डालना होगा। टोयोटा 1 जनवरी 2019 से सभी मॉडलों की कीमत चार प्रतिशत तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।’

Shocking! 2019 से नहीं दिखेगी ऑल्टो, जानें इसके पीछे की वजह