25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Punjab / Chandigarh Punjab / BJP ने जिसे ‘बड़ा भाई’ बनाया, उसे खत्म कर दिया; कीर्ति आजाद का अकाली दल को गठबंधन पर चेतावनी

BJP ने जिसे ‘बड़ा भाई’ बनाया, उसे खत्म कर दिया; कीर्ति आजाद का अकाली दल को गठबंधन पर चेतावनी

BJP Akali Dal Alliance: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर सियासत तेज हो गई है। TMC सांसद कीर्ति आजाद ने अकाली दल को BJP के साथ गठबंधन को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 25 Nov 2026, 2:00 PM IST

BJP SAD Alliance

कीर्ति आजाद का अकाली दल को गठबंधन पर चेतावनी, फोटो सोर्स- IANS \ANI

BJP SAD Alliance: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) करीब 6 साल बाद फिर एक-दूसरे के सहारे अपनी नैया पार लगाने का ख्वाब देख रहे हैं। इन दोनों पार्टियों के फिर से एक होने की खबर सामने आते ही पंजाब समेत पूरे देश में इसकी चर्चा शुरू हो गई। गठबंधन की चर्चाओं के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कीर्ति आजाद ने अकाली दल को सावधान रहने की सलाह दी है।

कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जिन दलों को अपना ‘बड़ा भाई’ कहा, बाद में उन्हें कमजोर कर दिया या उनका राजनीतिक नुकसान किया। उन्होंने अकाली दल को बीजेपी के साथ दोबारा गठबंधन करने से पहले पार्टी के पुराने गठबंधनों के इतिहास को देखने की सलाह दी।

TMC सांसद ने दिए कई उदाहरण

IANS से बातचीत में आजाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU, बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के परिवार का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिसे भी अपना बड़ा भाई बनाया, उसे खत्म कर दिया। सबसे ताजा उदाहरण नीतीश कुमार हैं। उनसे पहले बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना थी। उससे पहले ओम प्रकाश चौटाला का मामला था। आजाद ने आरोप लगाया कि बीजेपी पहले अपने सहयोगी दलों का इस्तेमाल अपना आधार मजबूत करने के लिए करती है और बाद में उन्हें कमजोर करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि अकाली दल को इस राजनीतिक इतिहास को ध्यान में रखना चाहिए।

घुसपैठियों और वोटर लिस्ट पर भी सवाल

कीर्ति आजाद ने कथित अवैध प्रवासियों और मतदाता सूची में संशोधन को लेकर भी बीजेपी पर सवाल उठाए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि 2014 के बाद से कितने कथित घुसपैठियों की पहचान की गई है और कितने नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाया। आजाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी पारदर्शिता की मांग की और कहा कि मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया स्पष्ट होनी चाहिए।

सीएम योगी पर भी उठाए सवाल

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें 1.27 करोड़ हिंदू वोट हटाए जाने की बात कही गई थी। आजाद ने पूछा कि यह आंकड़ा कैसे सामने आया, जबकि चुनाव आयोग कह चुका है कि धर्म के आधार पर मतदाताओं के नाम नहीं हटाए गए हैं। आजाद ने दावा किया कि करीब 17 लाख नामों को मतदाता सूची में शामिल करने के आवेदन भी लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बदलाव का काम केंद्रीय स्तर पर किया जा रहा है।

SP-कांग्रेस सीट बंटवारे पर जताया भरोसा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर भी कीर्ति आजाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों दल INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं और उन्हें भरोसा है कि अंत में दोनों के बीच अच्छा समझौता हो जाएगा। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन का लक्ष्य सांप्रदायिक ताकतों को हराना है। सीट बंटवारे का फैसला दोनों दलों का आंतरिक मामला है।

बंगाली फिल्मों के नियम पर भी बोले

पश्चिम बंगाल में सिनेमाघरों में बंगाली फिल्मों की स्क्रीनिंग को लेकर प्रस्तावित नियम पर आजाद ने कहा कि बंगाली सिनेमा की लंबी और समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने सत्यजीत रे, बप्पी लाहिड़ी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दर्शकों को अपनी पसंद की फिल्म देखने का विकल्प मिलना चाहिए। सिनेमाघरों को केवल एक तय फिल्म दिखाने तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।