मदुरै. तेरापंथ सभा के तम्त्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन में जसोल निवासी जुठमल बोकडिय़ा की पुत्री मुमुक्षु सुनीता बोकडिय़ा का मंगल भावना समारोह आयोजित किया गया। मुमुक्षु के भाई संदीप बोकडिय़ा ने मुमुक्षु का परिचय दिया। तेयुप अध्यक्ष जयंतीलाल जीरावला, नीतिन दुदेडिय़ा, सरोज लोढा, मुमुक्षु के पिता, नीतेश कोठारी, तेयुप मंत्री धीरज दुगड़, महिला मंडल की मंत्री नयना पारख, पूर्व मंत्री दीपिका फुलफगर, सभा के मीडिया प्रभारी अशोक जीरावला सहित सभा व तेयुप व महिला मंडल के पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठ जनों ने ने मुमुक्षु के प्रति मंगलकामना की। सभा व महिला मंडल की ओर से मुमुक्षु का शाल, माला व प्रतीक चिन्ह से स मान किया गया। मुमुक्षु ने आचार्य महाश्रमण, साध्वी प्रमुखा व अन्य साध्वियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।