20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी की लड़की ने मणिपुर की लड़की से लव मैरिज कर बसाया घर…

mp news: इंस्टाग्राम पर हुई दोनों लड़कियों की दोस्ती प्यार में बदली, दोनों ने की लव मैरिज...।
2 min read
Google source verification
chhatarpur

mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक अनूठी शादी इन दिनों चर्चाओं में है। ये शादी दरअसल दो लड़कियों के बीच हुई है। एक लड़की छतरपुर की रहने वाली है तो दूसरी हजारों किलोमीटर दूर मणिपुर की रहने वाली है। इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। प्यार हुआ तो दोनों ने समाज के बंधन तोड़ एक दूजे का हाथ थामकर पूरी जिंदगी साथ में बिताने का फैसला कर लिया। दोनों लड़कियों ने कोर्ट में लव मैरिज करने के बाद मंदिर में भी शादी की है।

छतरपुर की लड़की ने मणिपुर की लड़की से की शादी


छतरपुर जिले की रहने वाली कृति (बदला हुआ नाम) की दोस्ती सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर मणिपुरी की रहने वाली निकिता (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। दनों में प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। प्यार परवान चढ़ा तो कृति और निकिता दोनों अपने घर से भाग गईं और कोर्ट में जाकर लव मैरिज कर ली। लव मैरिज करने के बाद दोनों ने मंदिर में जाकर भी शादी की। कृति छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली है। लड़कियों के बीच हुई इस शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


यह भी पढ़ें- मेरठ नीले ड्रमकांड के बाद खौफ में पति, बोला- मेरी बीवी के तो 4 बॉयफ्रेंड हैं…


परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी


कृति (बदला हुआ नाम) के घर से गायब होने के बाद परिजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नौगांव थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि इसी बीच दोनों युवतियां शादी कर घर पहुंच गई। दोनों ने थाने पहुंचकर कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए और आपसी सहमति से शादी कर एक दूसरे के साथ रहने की बात कही है। पुलिस ने दोनों के बयान लेकर उन्हें छोड़ दिया।


यह भी पढ़ें- मेरठ की मुस्कान के बाद ग्वालियर की रजनी..पति ने प्रेमी के साथ पकड़ा तो चढ़ा दी कार..