
नाले में बह गई थी 4 साल की मासूम, तीन दिन बाद 25 कि.मी दूर नदी में पत्थरों के बीच फंसी मिली लाश
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, तीन दिन पहले शुक्रवार को जो 4 वर्षीय बच्ची नाले में बही थी, उसका शव सोमवार को SDRF की गौताखोर टीम ने करीब 25 कि.मी दूर दूसरे जिले (सिवनी) से बरामद किया है।
आपको बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेजा में सुहानी वर्मा नाम की एक चार साल की मासूम बच्ची शुक्रवार को नाले में बह गई थी, जिसे एसडीआरएफ और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 25 किलोमीटर दूर सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाले छपारा के बीजा देवरी से गुजरने वाली महासमुंद नदी से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि, बच्ची की लाश रेस्क्यू टीम को 25 किलोमीटर दूर नदी में मौजूद पत्थरों के बीच फंसा मिला है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा
तीन दिन से सुहानी वर्मा की तलाश में छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा पुलिस और एसडीआरएफ टीम के साथ बच्ची के घर वाले लगातार नदी के किनारे सर्चिंग अभियान चला रहे थे। शव मिलने के बाद उसे छपारा ले जाया गया, जहां पंचनामा बनाने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मासूम का शव परिजन को सौप दिया गया है। इधर, घटना के बाद जहां एक तरफ परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी तरफ पूरे गांव में शौक की लहर है।
Published on:
21 Aug 2023 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
