10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि कानून का विरोध : कांग्रेस सेवादल निकालेगी किसान संघर्ष यात्रा, बैठक में बनी रणनीति

रविवार को होने जा रहे किसान संघर्ष यात्रा की तौयारी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
news

कृषि कानून का विरोध : कांग्रेस सेवादल निकालेगी किसान संघर्ष यात्रा, बैठक में बनी रणनीति

छिंदवाड़ा/ कांग्रेस सेवादल दस जनवरी रविवार को किसान संघर्ष यात्रा का आयोजन करेगी। यात्रा की तैयारी के सबंध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल, नगर कांग्रेस सेवादल, यंग बिग्रेड कांग्रेस सेवादल एवं महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्पन्न हुई।

पढ़ें ये खास खबर- इंद्रदेव को मनाकर गांव में खुशहाली लाने का अनोखा तरीका, डॉग और डॉगी का कराया विवाह


देखें खबर से संबंधित वीडियो...

अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं लाने के निर्देश

कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बैठक में किसान संघर्ष यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभी ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों को आगामी कार्यक्रम में जिले भर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सेवादल की ड्रेस में जिला मुख्यालय लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस का ऐलान : 15 जनवरी को प्रदेशभर में होगा 2 घंटे चक्काजाम, 23 को घेरेंगे राजभवन


इनके नेतृत्व में होगी संघर्ष यात्रा

संघर्ष यात्रा मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ठा. रजनीश हरवंश सिंह एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव चन्द्रप्रकाश वाजपेयी तथा छिंदवाड़ा जिले के कांग्रेस सेवादल प्रभारी गोविन्द व्यास की उपस्थिति एवं नेतृत्व में होगी।

गुटखा माफिया है सरकार का अगला टारगेट - video