
नागरिकों ने चोर खुद पकड़ा
छिंदवाड़ा. जिले के तामिया थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा रायल्टी न होने पर रेत भरे ट्रक पर कार्यवाही करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने राजस्व अमले में शामिल नायब तहसीलदार, पटवारी समेत अन्य शासकीय कर्मचारियों से न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि ट्रक भी ले गए। पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर नायब तहसीलदार, पटवारी लक्ष्मीशंकर सहित अन्य दल बल के साथ पांडू पिपरिया से ओझा ढाना जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे रेत से भरे ट्रक को जांच के लिए रोका। रॉयल्टी न होने पर कार्यवाही कर ट्रक थाने ले जा रहे थे तभी जगदीश साहू, लडक़ा रोहित एवं लडक़ी आस्था एवं ट्रैक्टर चालक रवि ने अमले की कार्रवाई में बांधा डाला एवं जान से मारने की धमकी देकर ट्रक ले गए। पुलिस ने पटवारी लक्ष्मीशंकर की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा, चोरी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बुधवार रात तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
नकली नोट के मामले में चार गए जेल, दो रिमांड पर
छिंदवाड़ा. कोतवाली पुलिस ने बुधवार को को नकली नोट छापने वाले गिरोह के छह आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से चार को जेल भेज दिया गया, वहीं दो को तीन दिन के लिए रिमांड पर रखा गया है। कोतवाली टीआइ समरजीत सिंह परिहार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि कोतवाली पुलिस को मंगलवार को चंदनगांव बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी थी। एक बाइक से तीन लाख के नकली नोट एवं छह आरोपियों की निशानदेही पर नकली नोट बनाने की मशीन, सामान एवं कुल 6 लाख 90 हजार रुपए नकली नोट बरामद किए गए थे। पुलिस ने नकली नोट छापने के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Published on:
01 Nov 2018 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
