29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब दुकान पर भगवा झंडा देख भड़क उठीं उमा भारती, लगवाए ‘जयश्री राम’ के नारे

-शराब दुकान पर भगवा झंडा देख भड़कीं उमा भारती-कार से उतरकर हटवाया ध्वज-लोगों से लगवाए जयश्री राम के नारे-जामसावली मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं उमा भारती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Jun 2022, 5:52 PM IST

News

शराब दुकान पर भगवा झंडा देख भड़क उठीं उमा भारती, लगवाए 'जयश्री राम' के नारे

छिंदवाड़ा. शराबबंदी को लेकर लगातार प्रदेशभर में अभियान चला रही उमा भारती सूबे के छिंदवाड़ा में उस समय आग बबूला हो गईं, जब उन्होंने मार्ग से गुजरते समय रास्ते में पड़ी एक शराब दुकान पर भगवा झंडा लहराता हुआ देखा। बता दें कि, उमा भारती यहां जामसावली मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं, तभी पिपला नारायणवार पहुंचते ही उन्हें सड़क किनारे स्थित शराब दुकान पर भगवा झंडा दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल कार को रुकवाकर शराब दुकान पर लगे भगवा झंडे को हटाने के लिए स्थानीय पुलिस अफसरों को निर्देश दिए। उमा भारती का गुस्सा देखकर वहां मौजूद हर कोई सकते में था। यहां से उमा तुरंत ही भोपाल के लिए रवाना हो गईं।


इस घटना का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर जारी करते हुए उमा भारती ने लिखा कि, 'जाम-सांवली के हनुमान जी के दर्शन करके निकलते ही मध्य प्रदेश के पहले गांव पिपला नारायणवार निकली, तो एक जगह सड़क किनारे भगवा झंडा दिखा। भीड़ ने मुझे रोका, तो मैं गाड़ी से उतरी। वह एक देसी विदेशी शराब की दुकान निकलीं। मैं दुखी एवं लज्जित हूं कि भगवा ध्वज लगाकर शराब की दुकान खोल ली है, मैंने पुलिस एवं प्रशासन को कार्यवाही करने के लिए कहा है।'

यह भी पढ़ें- नगरीय निकाय चुनाव के बाद शुरु होगी बंपर भर्ती, जानिए क्या है तैयारी


उमा ने लगवाए 'जयश्री राम' के नारे

जामसावली मंदिर से ही उमा भारती ने दिग्विजय सिंह सरकार हटाने का संकल्प लेकर चुनाव प्रचार शुरू किया था। वहीं से आज उन्होंने एक बार फिर शराबबंदी अबियान की शुरुआत की है। यहीं से निकलते समय पिपला नारायणवार की शराब भट्टी पर पहुंचीं। उन्होंने भगवा झंडा हटाने के बाद कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि, सरकार बनाने का अभियान यहीं से शुरू हुआ था। शराब को कंट्रोल करने का अभियान भी यहीं से शुरू होगा। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जमकर जयश्री राम के नारे भी लगवाए।