सास ने ली बहूू की अग्निपरीक्षा
अंधविश्वास और अग्निपरीक्षा के इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इस पर संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरु हो चुकी है।बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा के सौंसर ब्लॉक के रामकोना गांव की में रहने वाली महिला सुनंदा को इस अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा। सुनंदा की शादी 8 साल पहले मोहखेड़ के रहने वाले पंजाब राव से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं, सुनंदा की सास को शक था कि सुनंदा ने खाने में कुछ मिलाकर उसके बेटे यानि पंजाब राव को खिलाकर वश में कर लिया है। इसी बात को लेकर वो सुनील नाम के बाबा के पास गई थी। मोहर्रम के दिन बाबा सुनील ने सभी को बुलाया और कहा कि अगर महिला गलत होगी तो वो जलते अंगारों में भस्म हो जाएगी और अगर अंगारों से गुजर जाएगी तो उसका कलंक धुल जाएगा जिसके बाद पति पंजाब राव और सास के साथ ही अन्य लोगों के सामने सुनंदा ने दहकते अंगारों से गुजरकर अपनी बेगुनाही का सबूत दिया।