20 मिनिट बाद आया एडिटेड वीडियो
रविनंदन तिवारी ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा कि करीब साढ़े 11 बजे उन्हें वॉट्सएप पर एक वीडियो आया जिसमें वही महिला थी जिसने कि वीडियो कॉल किया था। वीडियो एक अश्लील वीडियो था जिसमें एडिटिंग कर रविनंदन तिवारी का चेहरा भी लगाया गया था। वीडियो के साथ एक मैसेज भी था कि 50 हजार रुपए दो वरना ये वीडियो वायरल कर बदनाम कर दिया जाएगा। रविनंदन तिवारी ने मैसेज पर रिप्लाई कर जवाब दिया कि पांच रुपए नहीं दूंगा तुम तो वीडियो वायरल कर दो। जिसके बाद वीडियो डिलीट कर दिया गया। रविनंदन तिवारी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि प्रतिष्ठा बनाने में जीवन लग जाता है, लेकिन कोई आपका सम्मान इस तरीके से भी बर्बाद करने के तरीके ढूंढ़ सकता है। सोच भी नहीं सकता था। रात भर नींद नहीं आई।