7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी विधायक बोले, सपा सरकार में ही ठीक मिलती थी बिजली

जनता अब अपने जन प्रतिनिधि से सवाल कर रही है कि आपको किस लिए जिताया?

2 min read
Google source verification
BJP Mla Chandrika Prasad Upadhyay

BJP Mla Chandrika Prasad Upadhyay

चित्रकूट. प्रदेश के कई जनपदों में रोस्टर का हवाला देते हुए की जा अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज और इस समस्या के कारण किसानों को हो रहा नुकसान, इन सबके बीच सत्ताधारी बीजेपी विधायक भी अब जनता के निशाने पर आने लगे हैं। जनता अब अपने जन प्रतिनिधि से सवाल कर रही है कि आपको किस लिए जिताया? वहीं, जनता के मूड को भांपते हुए विधायक जी भी बिजली विभाग के ऊपर भौंहे चढ़ाकर उन्हें चेतावनी दे रहे कि यदि जल्द से जल्द बिजली समस्या का समाधान न किया गया तो जनता के किसी भी प्रकार के प्रदर्शन के लिए विभाग जिम्मेदार होगा। उन्होंने अफसरों से कहा कि सपा सरकार में बिजली कटौती होती भी नहीं थी।

विद्युत विभाग के अफसरों को फटकारा
दरअसल, क्षेत्र के लोगों की नाराजगी भांप चित्रकूट के बीजेपी विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय किसानों के साथ आज विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को जमकर खरी खोटी सुनाई और उन्हें यह कहकर याद दिलाना पड़ा कि पिछली सरकार सपाद्ध में हमेशा लाइट रहती थी और चित्रकूट तो कटौती मुक्त जोन में घोषित था। विद्युत व्यवस्था से त्रस्त किसानों के साथ चित्रकूट सदर से बीजेपी विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय मुख्यालय स्थित विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंचे और जनता के रुख से अधिकारियों को अवगत कराते हुए उन्हें चेतावनी दी कि यदि विभाग यही लापरवाही व उदासीनता बरतेगा तो अगामी दिनों में जनता के किसी भी प्रकार के रुख के लिए विभाग जिम्मेदार होगा और इस बात से वे डीएम और एसपी को भी अवगत कराएंगे। विभागीय अधिकारीयों द्वारा कोई संतुष्टिपूर्ण आश्वासन न मिलने पर विधायक भड़क गए और उन्होंने जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण की चेतावनी दी।

पिछली सरकार में रहती थी लाइट
विद्युत व्यवस्था को लेकर जनपद स्तर के जिम्मेदारों के सामने समस्या निस्तारण की उम्मीद लेकर किसानों के साथ दर्द व आक्रोश बयां करने गए बीजेपी विधायक ने विभाग के उच्चाधिकारी को फोन पर जमकर फटकारा और व्यवस्था को सुधारने की बात कही। विधायक चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि विद्युत विभाग किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में हमेशा लाइट रहती थी और चित्रकूट तो कटौती मुक्त था, आज जो व्यवस्था है उसके लिए जिम्मेदार विभागीय अधिकारी हैं और वे इस बात को समझ नहीं रहे हैं।