scriptअगर आपके शरीर में है हीमोग्लोबिन की कमी तो ये फल खाएं, होगा चमत्कारी फायदा | how to increase hemoglobin fast with fruits | Patrika News
चित्रकूट

अगर आपके शरीर में है हीमोग्लोबिन की कमी तो ये फल खाएं, होगा चमत्कारी फायदा

शरीर के लिये हीमोग्लोबिन काफी आवश्यक है।

चित्रकूटMay 18, 2018 / 03:05 pm

आकांक्षा सिंह

chitrakoot

fruits

चित्रकूट. शरीर के लिये हीमोग्लोबिन काफी आवश्यक है। यह एक महत्वपूर्ण तत्व है। हिमोग्लोबिन से रक्त कोशिकाओं में मजबूती आती है। हिमोग्लोबिन रक्त कोशिकाओं में मौजूद लौह युक्त प्रोटीन है। इसके कारण ऑक्सीजन के प्रवाह को संतुलन मिलता है। इसका मुख्य कार्य फेफड़ों से ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाना है जिससे जीवित कोशिकाएं सही से काम कर सकें। हिमोग्लोबिन कोशिकाओं से कार्बन डाइऑक्साइड को वापस फेफड़े तक लाने का भी काम करता है। आज आपको चित्रकूट के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर आशीष त्रिवेदी बताएंगे कि किन-किन चीजों को खाने से हीमोग्लोबिन शरीर में अधिक बनता है।

रोजाना खाएं एक सेब

आमतौर पर डॉक्टर रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाती है। इससे पेट की समस्याओं को भी आराम मिलता है।

रोज खाएं एक चुकंदर

हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए चुकंदर सबसे बेहतर है। इससे आयरन, फोलिक एसिड, फाइबर और पोटेशियम बढ़ता है। यह शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में तेजी से वृद्धि करता है।

लीची है गुण कारक

स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर लीची रक्त कोशिकाओं के निर्माण और पाचन क्रिया में सहायक होती है। इसमें बीटा कैरोटीन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और फोलेट जैसे विटामिन उचित मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी है।

अनार का करें सेवन

अनार से रक्त में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके नियमित सेवन से आसानी से हीमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता है। अनार में आयरन कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के तत्व होते हैं। जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

रोजाना करें एक्सरसाइज

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए रोजाना व्यायाम करना जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना कसरत करने से शरीर खुद-ब-खुद हीमोग्लोबिन पैदा करता है। इसलिए जिन लोगों में रक्त की कमी होती है या रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है उन्हें व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो