4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कम्प

ब्रेकिंग: वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर डिब्बे पटरी से उतरे, 2 यात्रियों के मरने की खबर 8 घायल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 24 Nov 2017, 12:45 PM IST

chitrakoot

चित्रकूट. वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस के दर्जन भर से अधिक डिब्बे पटरी से उस समय उतर गए जब वह पटना की ओर जा रही थी। ये भीषण हादसा मानिकपुर जंक्शन रेलखण्ड पर हुआ। हादसे में 2 यात्रियों के मरने सहित 8 के घायल होने की खबर है जबकि एनसीआर के अधिकारीयों के मुताबिक 8 यात्री घायल हुए हैं जबकि किसी के मरने की खबर नहीं है। मौके पर एनसीआर (उत्तर मध्य रेलवे) के जीएम सहित कई रेलवे अधिकारी रवाना हो गए। दुर्घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी राहत व बचाव कार्य में जुटा। रेलवे की ओर से दुर्घटना सहायता ट्रेन को भी रवाना किया गया है। डायल 100 की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें - 10वीं पास के लिये रेलवे में निकली बम्पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन


मानिकपुर जंक्शन रेलखण्ड पर पटना जा रही 12741 वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस उस समय भीषण हादसे का शिकार हो गई जब ट्रेन मानिकपुर रेलखण्ड से गुजर रही थी। ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना में 2 यात्रियों के मरने तथा 8 के घायल होने की खबर है जबकि रेलवे ने अभी तक किसी यात्री के मौत की पुष्टी नहीं की है बल्कि रेलवे की ओर से 8 यात्रियों के घायल होने की जानकारी दी गई है। घटना सूचना पर जीएम एनसीआर तथा रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें - महिला के साथ मिलकर मां अपनी नाबालिग बेटी के साथ करती थी ऐसा काम, सुनकर सभी रह गए दंग

एनसीआर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक हादसे में 8 यात्रियों के घायल होने की खबर है। दुर्घटनास्थल पर दुर्घटना सहायता ट्रेन को रवाना किया गया है। मानिकपुर रेलखण्ड पर कई ट्रेन हादसे हुए हैं एक वर्ष के अंदर जिससे रेल सुरक्षा की पूरी कलई खुद खुल गई है।

यह भी पढ़ें - पद्मावती फिल्म पर स्वामी प्रसाद ने दिया बयान, कहा - आम जनता को हस्ताक्षेप नहीं करना चाहिए

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश