जानकारी के अनुसार सीमेंट प्लांट में सात मंजिल ऊपर एनसीसीआर प्लांट में श्रमिक कोयले का पाइप रिपेयर कर रहे थे कि अचानक पाइप ज्यादा चौड़ा हो गया और बॉयलर फटने से कोयलों ने आग पकड़ ली। सातवीं मंजिल पर काम कर रहे श्रमिकों को निकलने का रास्ता नहीं मिला और वे गर्म कोयले और आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चंदेरिया थाने के बाहर से एक के बाद एक एंबुलेंस गुजरी तो पुलिस को पता चला। जानकारी के अनुसार सामने आया है कि सीमेंट प्लांट के अधिकारियों ने पुलिस को समय पर जानकारी नहीं दी।