8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाकू मारकर कार लूटी, जयपुर से सवार हुए थे तीन बदमाश

जयपुर के रामबाग के बाहर से किराए की कार में सवार हुए तीन बदमाश चालक की आंखों में मिर्च डालकर चाकू मार दिया। उसके मोबाइल से ऑनलाइन नकदी निकाल ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Feb 2023, 8:01 PM IST

Car robbed by stabbing in Chittorgarh

चित्तौड़गढ़। जयपुर के रामबाग के बाहर से किराए की कार में सवार हुए तीन बदमाश चालक की आंखों में मिर्च डालकर चाकू मार दिया। उसके मोबाइल से ऑनलाइन नकदी निकाल ली। आरोपी चालक को घायलावस्था में नरपत की खेड़ी के पास छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार जयपुर के जगतपुरा निवासी रोहिताश (27) पुत्र कन्हैयालाल मीणा जयपुर में कैब चलाता है। मंगलवार रात को जयपुर के रामबाग के बाहर तीन बदमाशों ने अजमेर जाने के लिए कार किराए पर ली। अजमेर पहुंचने पर उन्होंने कार कि बुकिंग चित्तौड़गढ़ तक बढवा ली। ब्यावर से कुछ आगे बदमाशों ने चालक रोहिताश की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। उसके साथ मारपीट कर चाकू मार दिया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां क्लीन शेव दूल्हों का ही होगा विवाह, समाज ने लिया बड़ा फैसला

आरोपियों ने उसका मोबाइल लेकर 15 हजार रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए व चालक की जेब में रखे साढे़ सात हजार रूपए ले लिए। बाद में आरोपी चालक को नरपत की खेड़ी पुलिया पर छोड़कर कार सहित फरार हो गए। चालक वहां एक ढाबे पर पहुंचा व घटनाक्रम के बारे में बताया। ढाबा मालिक की सूचना पर सदर थाने से सहायक उप निरीक्षक भूरसिंह मौके पर पहुंचे व चालक को सांवलिया जी अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

यह भी पढ़ें : डांस पार्टी का मामलाः चिकित्सा निदेशक ने दिए जांच के आदेश, कलक्टर व जेडी ने मांगी तत्काल रिपोर्ट