पीएम मोदी का वादा, राजस्थान में पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, राजस्थान के नौजवानों के साथ जो धोखा किया गया है भाजपा उसकी तह तक जाएगी। यहां के पेपर लीक माफिया का पाताल में भी जाकर हिसाब किया जाएगा। मैं आपको भरोसा देता हूं नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा, कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें - PM Modi Jaipur Visit Live : पीएम मोदी का एलान, बदल गया है राजस्थान का मौसम, अब कांग्रेस के सफाया को आतुर है जनता
जनता को अपने हाल पर छोड़ कांग्रेसी आपसी लड़ाई में रहे व्यस्त - पीएम मोदी
PM मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, यहां अशोक गहलोत सोते-जागते मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे थे और आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में जुटी थी। जनता को अपने हाल पर छोड़कर ये लोग आपसी लड़ाई में व्यस्त रहे। कांग्रेस ने राजस्थान को लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
अपराध, दंगे, महिलाओं-दलितों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान है टॉप - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 5 साल में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है। मैं बहुत दुखी मन से कहता हूं कि जब अपराध, दंगे, महिलाओं-दलितों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान टॉप पर आता है। मैं बहुत दुख के साथ आपने पूछता हूं कि क्या 5 साल पहले आपने इसलिए राजस्थान को वोट दिया था?
यह भी पढ़ें - PM Modi Chittorgarh Visit Live : पीएम मोदी ने चित्तौड़गढ़ में भरी हुंकार, बोले - खुद गहलोत जी को भरोसा है कि वो जा रहे हैं