दादी-पोती सालासर के भांगीवाद गांव की रहने वाली बताई जाती हैं। बताया जा रहा है कि महिला के परिवार के कुछ लोग करीब 20-25 दिन पहले इटली से आए थे। उनके जाने के बाद पोती को खांसी जुकाम की दिक्कत हुई, जिसे लेकर महिला 26 मार्च को डॉक्टरों की सलाह पर जयपुर के जेके लोन अस्पताल पहुंची। वहां लक्षणों को भांप कर डॉक्टरों ने बच्ची और दादी दोनों का कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा। बच्ची को पीडियाट्रिक वार्ड में रखा गया और महिला को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। शुक्रवार शाम को रिपोर्ट आई, तो बच्ची तो निगेटिव निकली, लेकिन महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।