राज्य के चिकित्सा मंत्री ने कहा कि भीलवाड़ा में अब तक 21 केसेज पॉजीटिव आए हैं। जयपुर के रामगंज में भी एक केस पॉजीटिव मिला। रामगंज के पूरे 1 किलोमीटर के क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। भीलवाड़ा में पहले से ही कर्फ्यू लगा हुआ है। जोधपुर, जयपुर, प्रतापगढ़, झुंझुनूं और भीलवाड़ा जिलों के बारे में सरकार ज्यादा अलर्ट और चौकन्नी है और विभाग के अधिकारी पल-पल पर नजर गडाए हुए हैं। भीलवाड़ा की सीमाएं सील की हुई है।