6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस पूर्व विदेश मंत्री की गाड़ी में सवार होकर आए थे अजय जैतपुरा को सादुलपुर कोर्ट में गोली मारने वाले

Ajay Jaitpura हत्याकांड में काम ली गई कार हरियाणा की सीआईए टीम ने लाडावास-काकड़ोली से जब्त किया है। कार पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के नाम से है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 23 Jan 2018, 1:52 PM IST

ajai jaitpura

सीकर/सादुलपुर. चूरू जिले में सुमेर फगेडिय़ा व वीरेन्द्र न्यांगली के बाद सबसे चर्चित हत्याकांड अजय जैतपुरा का रहा। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले सातवें दिन 23 जनवरी को भी पुलिस पकड़ से दूर रहे। हालांकि पुलिस हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपितों को पकडऩे के लिए पूरा जोर लगा रखा है। इस बीच खुलासा हुआ है कि आरोपित जिस लग्जरी फॉरच्यूनर कार में सवार होकर आए थे वो पूर्व विदेश मंत्री नटरव सिंह के चालक से बंदूक की नोक पर 25 दिसम्बर 2017 को गुडग़ांव से लूटी गई थी।

अजय जैतपुरा के मर्डर का ये Live Video सोशल मीडिया में हुआ वायरल, देखने वालों की कांप रही रूह


सुशांक लोक थाने में लूट का मामला दर्ज

-अजय जैतपुरा हत्याकांड के नामजद आरोपितों की तलाश में चूरू पुलिस हरियाणा के अनेक जगहों पर वहां के स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दे रही थी।
-दादरी सीआईए पुलिस को तीन दिन पहले सूचना मिली थी हरियाणा के गांव बाढड़़ा के लाडावास-काकड़ोली में एक फॉरच्यूनर कार लावारिश हालत में खड़ी है।
-सीआईए पुलिस ने कार को जब्त किया और सादुलपुर पुलिस को इत्तला की कि कोई संदिग्ध कार जब्त की गई है।
-अजय के मर्डर वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाडावास-काकड़ोली से जब्त की गई कार ही अजय जैतपुरा हत्याकांड में काम ली गई थी।
-इस सूचना पर सीआईए पुलिस ने कार के चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर के आधार पर पता लगाया कि कार पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के नाम से है।

अजय जैतपुरा हत्याकांड : शव के पोस्टमार्टम से हुआ चौंका देने वाला खुलासा, बॉडी में फंसी मिली दो बुलेट


-वर्तमान यह कार नटवर सिंह का बेटा जगत सिंह के पास थी। कार को जगत सिंह का चालक सेवा सिंह चलाता था।
-25 दिसम्बर 2017 को सेवा सिंह व जगतसिंह का माली रामप्रसाद कार में सवार होकर गुडग़ांव के सुशांत लोक गोल्फ चौक गए थे।
-रास्ते में लाल रंग की बोलेरो में सवार होकर बदमाशों ने बंदूक दिखाकर सेवासिंह से कार लूट ली थी।
-चालक सेवासिंह की रिपोर्ट पर सुशांत लोक पुलिस थाने में इस कार की लूट का मामला भी दर्ज है।

अजय जैतपुरा हत्याकांड में कब-क्या हुआ
-जमानत पर चल रहा हार्डकोर्ट अपराधी अजय जैतपुरा किसी मामले की पेशी पर 17 जनवरी को 2017 को दोपहर 12.49 पर सादुलपुर एडीजे कोर्ट पहुंचा।
-इसी दौरान फॉरच्यूनर कार में सवार होकर कई बदमाश भी सादुलपुर एडीजे कोर्ट पहुंचे।
-अजय जैतपुरा में कोर्ट रूम में था। बदमाश हाथों में पिस्टल लेकर कोर्ट रूम में घुसे और दोपहर 12.59 बजे अजय पर ताबड़तोड़ फायर किए।
- डेढ़ बजे फायरिंग में घायल अजय जैतपुरा, एडवोकेट रतन प्रजापत तथा जैतपुरा के साथी संदीप गुर्जर को हिसार के लिए किया रवाना।
- हिसार पहुंचने के बाद तीन बजे लगभग चिकित्सकों ने जैतपुरा को मृत घोषित किया।
- शाम सात बजे लगभग अजय जैतपुरा का शव सादुलपुर पहुंचा और कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में रखवाया।
- 18 जनवरी 2018 सुबह आठ बजे लगभग अस्पताल में उमडऩे लगी भीड़
- सुबह 11 बजे परिवार जनों ने आपस में मिलकर मांगों पर किया विचार-विमर्श
- दोपहर 11.30 बजे लगभग परिवार के लोगों एवं प्रमुखजनों ने एसपी से की वार्ता।
- दोपहर 12.30 बजे सहमति के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई ।
- ढाई बजे तक हुआ पोस्टमार्टम। अपराह्न तीन बजे लगभग जैतपुरा के परिवारजनों को सौंपा शव। शाम चार बजे बाद गांव में हुआ अंतिम संस्कार।
- 21 जनवरी को हरियाणा की सीआईए पुलिस ने लाडवास-काकड़ोली इलाके से फॉरच्यूनर कार जब्त की।


फोटो-अजय जैतपुरा की