2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हल्की बरसात के बाद किसानों की बढ़ी चिंता

क्षेत्र में बुधवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया। दिनभर बादलवाही के बाद बरसात का दौर शुरू हुआ। जो कि देर रात तक रुक-रुककर जारी रहा। मौसम में बदलाव और बरसात के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 16 Mar 2023, 1:22 PM IST

photo_6096022893860336897_x.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/चिड़ावा. क्षेत्र में बुधवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया। दिनभर बादलवाही के बाद बरसात का दौर शुरू हुआ। जो कि देर रात तक रुक-रुककर जारी रहा। मौसम में बदलाव और बरसात के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों ने बताया कि सरसों की फसल की लावणी की जा रही है। जिस कारण फसल खेत-खलिहानों में खराब होने की आशंका है। उधर, खराब मौसम और ओलावृष्टि की आशंका के चलते किसानों ने फसलों को समेटना शुरू कर दिया।


यह भी पढ़ें : Weather Update: आज से चार दिन आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

पिलानी. क्षेत्र के मौसम में बुधवार को अचानक आए बदलाव ने किसानों की चिन्ता बढ़ा दी। कस्बे तथा आस पास में बुधवार दोहर बाद में अचानक बादल छाए तथा हल्की बूंदीबादी हुई। खेतों में पक कर तैयार खड़ी फसल पर मंडराए बादलों से किसानों की चिन्ता बढ़ गई। बूंदा बांदी के बाद हल्की सर्दी बढ़ गई तथा हवा भी चली। पचलंगी क्षेत्र में बुधवार को अंधड़ आया। अंधड़ के साथ बूंदाबांदी भी हुई। अंधड़ से खेतों में कटी फसल व खड़ी फसल में नुकसान हुआ।


यह भी पढ़ें : रोडवेज प्रशासन तैयार, 320 बसें भक्तों को पहुंचाएंगी कैला मां के द्वार