इस अवसर पर प्रधान दीपचंद राहड़, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, विमला गढ़वाल, रवि दाधीच, फतेह चंद सोती, हेमसिंह, सत्तार खान, को- ऑपरेटिव संयुक्त रजिस्ट्रार विभा खेतान, को- ऑपरेटिव एमडी मदनलाल, कृषि (विस्तार) संयुक्त निदेशक जगदेव सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन ने मंत्री दक का अभिनंदन किया तथा जिले में विकास गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कृषक समृद्धि में नया आयाम स्थापित कर रहा है। सीएम ने किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 2 हजार रुपए का अतिरिक्त लाभ देना सुनिश्चित किया है।