19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Churu / राजस्थान चुनाव: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे ससुर, टिकट मिल गया बहू को

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे ससुर, टिकट मिल गया बहू को

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा ने तीसरी सूची में ( Rajasthan Bjp Candidate List ) सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व विधायक नंदलाल पूनियां की पुत्रवधू सुमित्रा चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 3 Nov 2023, 11:53 AM IST

sumitra_choudhary.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : सबसे पहले उम्मीदवारों के नाम घोषित करने का दावा करने वाली भाजपा की वह रणनीति धरी की धरी रह गई जो उसने एक माह पूर्व बनाई थी। चूरू जिले में फूंक-फूंककर पांव धरने वाली भाजपा के जिला संगठन से लेकर प्रदेश में वर्चस्व रखने वाले राजेन्द्र राठौड़ के गृह जिले में चूरू व तारानगर व रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा ने दूसरी सूची में नाम तय किया। हालांकि पहली सूची में भाजपा ने सुजानगढ़ में संतोष मेघवाल का नाम घोषित कर दिया था, लेकिन गुरुवार को कड़ी मशक्कत के बाद जारी की गई तीसरी सूची ( Rajasthan Bjp Candidate List ) में सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व विधायक नंदलाल पूनियां की पुत्रवधू सुमित्रा चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी की सादुलपुर के साथ ही सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया जाएगा लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में टिकट के दावेदार अशोक पींचा, प्रह्लाद सराफ के बाद अब तीसरा नाम पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां का जुड़ गया है। जिसको लेकर यहां पार्टी कार्यकर्ताओं असमंजस में है। भाजपा किसे टिकट देगी यह तो पता नहीं चला, लेकिन बताया जा रहा है कि यहां प्रत्याशी तय नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ताओं चुनावी दौड़ में शामिल भी नहीं हो पा रहे हैं।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक नंदलाल पूनियां ग्राम पंचायत बेवड के वर्ष 1977 ओर 1980 में सरपंच रहे। वर्ष 1981 से 1991 तक पचायत समिति के प्रधान और बाद में उपजिला प्रमुख रहे। पूनियां 1971 से 1975 तक युवा कांग्रेस चूरू के संयोजक तथा दो बार पचायत समिति सदस्य रहे। वर्ष 2000 से 2008 में दो बार विधायक रहे। पूर्व विधायक पूनियां की पत्नी विमला पूनिया दो बार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष तथा एक बार राजस्थान राज्य समाज कल्याण समिति राजगढ़ की अध्यक्ष रहीं। वे तीन बार पंचायत समिति सदस्य एक बार प्रधान पंचायत समिति के पद पर भी रही है।


सुमित्रा चौधरी भी राजनीतिक घराने से

पूर्व विधायक पूनियां के पुत्र विवेक पूनिया की पत्नी सुमित्रा चौधरी भी राजनीतिक घराने से हैं। वे हनुमानगढ़ जिले के भादरा के पूर्व विधायक तथा वर्तमान भाजपा प्रत्याशी संजीव बेनीवाल की भतीजी हैं। इनका मूल गांव भादरा थाना अंतर्गत गांधी बड़ी है। सुमित्रा की चाची संतोष बेनीवाल भादरा पंचायत समिति प्रधान भी रही हैं। सुमित्रा के दादा दयाराम बेनीवाल तथा दयाराम के भाई हरदत्त बेनीवाल भी भादरा के पूर्व विधायक भी रहे हैं। सुमित्रा का फुफेरा भाई सुखविंदर हरियाणा के बाढड़ा से एक बार विधायक रहे हैं। बचपन से लेकर शादी तक राजनीतिक घर में रहकर राजनीतिक अनुभव भी प्राप्त किए है।

यह भी पढ़ें : मानवेंद्रसिंह को जैसलमेर की जगह सिवाना से क्यों मिला टिकट, सामने आई ये बड़ी वजह


ग्रेजुएट हैं भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा चौधरी

भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा चौधरी एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन तक शिक्षा प्राप्त हैं। सुमित्रा का कहना है कि अगर वह विधायक बनती हैं तो अपने ससुर पूर्व विधायक नन्द लाल पूनिया के मार्गदर्शन में हर वर्ग को साथ लेकर तहसील के विकास में काम करेंगी। सिधमुख नहर की अधूरे निर्माण को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र में पीने के पानी और सिंचाई के पानी की व्यवस्था करेंगी। अपराध मुक्त क्षेत्र का विकास तथा खेल और शिक्षा क्षेत्र में भावी पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए काम करेंगी।


कांग्रेस ने की तस्वीर साफ

कांग्रेस ने चूरू जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं तथा रतनगढ़ से पुसाराम गोदारा व सरदारशहर से अनिल शर्मा ने कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी दाखिल कर दिए हैं। सादुलपुर से बसपा के मनोज न्यांगली ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भाजपा की ओर से अभी तक केवल सुजानगढ़ में नामांकन पत्र दाखिल हुआ। यहां भाजपा प्रत्याशी संतोष मेघवाल ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें : आरएलपी की लिस्ट छोटी, लेकिन भाजपा के लिए बड़ा धमाका, राजे का करीबी नेता भी छोड़ सकता है BJP