
ब्रावो ने किया कमाल
मौजूदा समय में पूरे वर्ल्ड में कई टी-20 लीग्स खेली जा रही है। भारत को छोड़कर अन्य देशों के खिलाड़ी इन लीग्स में लगातार खेलते हैं। खासतौर पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आपको सभी जगह नजर आएंगे। अगर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के आंकड़े आप टी-20 में देखेंगे तो चौंक जाएंगे। हाल ही में किरोल पोलार्ड ने अपने टी-20 करियर में 600 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया। उनके आस-पास भी कोई नहीं है। एक दिन पहले दिग्गज ड्वेन ब्रावो ने टी-20 करियर में 600 विकेट पूरे किए। उनके इस रिकॉर्ड के आस-पास भी कोई नहीं है। खैर टी-20 में विकेट लेना बहुत बड़ी बात होती है। अक्सर गेंदबाजों की इस फॉर्मेट में धुनाई होती है लेकिन कुछ गेंदबाज कमाल करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि अभी तक टी-20 में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट किन तीन गेंदबाजों ने लिए है।
1) ड्वेन ब्रावो
ब्रावो ने अपने करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि द हंड्रेड मेंस कम्पटीशन लीग में हासिल की। ब्रावो अभी तक 545 मुकाबले खेल चुके हैं। उनके नाम 600 विकेट हैं। 600 विकेट लेने वाले वो दुनिया के पहले गेंदबाज भी बने हैं। टी-20 में उनके आंकड़े सबसे शानदार माने जाते हैं। ब्रावो विडींज के लिए 91 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 78 विकेट हैं।
2) राशिद खान
राशिद अब दिग्गज स्पिनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए। जिस टीम के लिए वो हमेशा खेलते हैं हमेशा मैच विनर साबित होते हैं। IPL 2022 में भी इस बार गुजरात के लिए उनका जबरदस्त ऑलराउंडर प्रदर्शन रहा था। राशिद भी लगभग टी-20 की सभी लीग्स में खेलते हैं। अभी तक उन्होंने 338 मुकाबले खेले हैं और उनके नाम 466 विकेट हैं। राशिद अभी तक अफगानिस्तान के लिए 63 टी-20 मैच खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज तौसीफ अहमद ने एशिया कप 2022 में भारत के साथ मुकाबले को लेकर दिया बयान
3) सुनील नारेन
इस लिस्ट में वेस्टइंडीज टीम के मुख्य स्पिनर सुनील नारेन शामिल है। नारेन को खेलना भी हर किसी के बस की बात नहीं होती है। हर साल IPL में भी अपनी खास छाप छोड़कर जाते हैं। नारेन अभी तक कुल 421 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनके नाम 457 विकेट हैं। विंडीज के लिए वो 51 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 52 विकेट हैं।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 लगभग तय
Published on:
12 Aug 2022, 12:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.