बोर्ड ने बताया कि पीसीबी मेडिकल पैनल इन तीनों खिलाड़ियों के संपर्क में है। इन्हें तुरंत सेल्फ क्वारंटीन में जाने की सलाह दी गई है। बता दें कि इन तीनों में से लेग स्पिनर शादाब ही पाकिस्तान टीम के नियमित खिलाड़ी हैं, जबकि हारिस रऊफ ने सिर्फ दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैक्च खेले हैं। वहीं हैदर अली को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का खोज माना जा रहा है और उन्हें काफी प्रतिभाशाली बताया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने एक भी मैच नहीं खेले हैं।