Sexual Harassment Cases on Indian Cricketer: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में जाकर खिताबी सूखे को खत्म किया है। आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम करने वाली इस आरसीबी टीम में तेज गेंदबाज भी शामिल थे, जो अब एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। दयाल पर गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का अरोप है कि यश ने उसके साथ ही नहीं झूठ बोलकर अन्य लड़कियों से भी संबंध बनाए हैं। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर की है। फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। ये पहली बार नहीं है, जब किसी भारतीय क्रिकेटर पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। उनके अलावा तीन और खिलाड़ी हैं, जिन पर इस तरह के आरोप लगे हैं।