
players who made a relationship with friends wife
स्पोर्ट्स की दुनिया फैंस को काफी ज्यादा आकर्षित करती है। ग्लैमर से सजी इस दुनिया के पीछे की कुछ ऐसी काली सच्चाईयां भी होती हैं जिन्हें बेहद कम लोग जानते हैं। क्रिकेट हो या फिर अन्य खेल जब खिलाड़ी एक साथ आपस में खेलते हैं तब उनमें दोस्ती होना स्वाभाविक है लेकिन, यही दोस्ती कब उनके लिए घातक साबित हो जाती है यह बात उन्हें भी पता नहीं चलती है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दोस्ती को शर्मशार कर दिया था।
मुरली विजय: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और मुरली विजय एक वक्त अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था इस दौरान दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता बंजारा भी मुरली विजय की दोस्त बन गईं। बहुत जल्द मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की पत्नी की दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। जब दिनेश कार्तिक को इस बारे में पता चल तब उन्होंने निकिता बंजारा से तलाक ले लिया।
उपुल थरंगा: श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज उपुल थरंगा ने अपने दोस्त तिलकरत्ने दिलशान की पत्नी निलंका विथनगे से शादी की हुई है। तिलकरत्ने दिलशान और निलंका विथनगे का एक बेटा भी है। दिलशान को जब इस बारे में पता चला तब उन्होंने निलंका को तलाक दे दिया वहीं उपुल थरंगा ने इसके बाद निलंका से शादी कर ली। हालांकि, इस घटना के बाद भी दोनों खिलाड़ी श्रीलंका टीम से खेलते रहे थे।
डेलोंटे वेस्ट: बास्केटबॉल के मशहूर खिलाड़ी और एनबीए स्टार डेलोंटे वेस्ट ने अपने बेस्ट फ्रेंड जेम्स लेब्रॉयन की मां के साथ ही रिश्ते बनाए। 2010 में यह खबर काफी चर्चा में थी कि जेम्स लेब्रॉयन के क्लोज फ्रेंड डेलोंटे वेस्ट और उनकी मां ग्लोरिया के बीच अफेयर चल रहा है। उस वक्त तो जेम्स लेब्रॉयन ने इस खबर को महज एक अफवाह बताया लेकिन, 2014 में डेलोंटे और ग्लोरिया ने खुद ही अपने फिजिकल रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी थी।
टोनी पार्कर: बास्केटबॉल के जरिए लोगों के दिलों पर राज करन वाले टोनी पार्कर भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में थे। टोनी पार्कर ने अपने दोस्त ब्रेंट बैरी की पत्नी के साथ रिश्ते बनाए। जब ब्रेंट को इस बात की जानकारी हुई तब उन्होंने अपनी 23 साल पुरानी शादी को तोड़ दिया वहीं टोनी पार्कर की पत्नी ने भी उनसे तलाक ले लिया।
जॉन टेरी: इंग्लैंड के फुटबॉलर जॉन टेरी ने अपने दोस्त वायने ब्रिज को धोखा दिया था। जॉन टेरी ने वायने ब्रिज की मंगेतर वनेसा पेरॉसेंल के साथ रिश्ते बनाए। जैसे ही इस बात की जानकारी वायने ब्रिज को हुई वैसे ही उन्होंने अपनी मंगेतर और दोस्त से रिश्ते खत्म कर दिए।
Published on:
12 Jan 2022 10:54 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
