1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया, वैभव सूर्यवंशी की वापसी

IND vs SL 2nd Semi-Final: एशियन गेम्‍स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 01, 2026

IND vs SL 2nd Semi-Final, sanju samson and vaibhav sooryavanshi,

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी (Photo- IANS)

IND vs SL 2nd Semi-Final: एशियन गेम्‍स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया है। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह इस मैच में वापसी कर रहे हैं। वह यश ठाकुर की जगह टीम में आए हैं। उनके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की भी टीम में वापसी हुई है।

'हम गोल्ड मेडल जीतने पर फोकस कर रहे हैं'

टॉस के दौरान संजू सैमसन ने कहा कि हम गोल्ड मेडल जीतने पर फोकस कर रहे हैं। हम इसके लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। क्रिकेट में भारत कैसे लगातार मजबूत हो गया है? इस पर उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह सब इंटरनेट पर है। आजकल यह बात सब जानते हैं कि पिछले कई सालों में इंडियन क्रिकेट कितना मजबूत हुआ है। निश्चित रूप से इंडियन प्रीमियर लीग इसमें एक बड़ी भूमिका निभाता है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारा डोमेस्टिक क्रिकेट भी असल में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है।

जब भी हमें मौका मिलता है, हम लगातार सभी डोमेस्टिक मैच खेलने की बहुत कोशिश करते हैं और यहीं से हम बहुत सारे टैलेंट भी डेवलप करते हैं। हमारी ग्रूमिंग टीमें सच में बहुत अच्छी जगह पर हैं। असल में मुश्ताक अली, विजय हजारे, रणजी ट्रॉफी। अंडर-19 टीमें हर सीजन में विदेश जाती हैं। बहुत सारे क्रिकेटर वहां से आ रहे हैं। यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात है और हम अपना बेस्ट करते रहेंगे।

'वह बहुत खुशकिस्मत हैं'

विराट कोहली के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 86वां इंटरनेशनल शतक बनाने पर क्‍या कहेंगे? वह बहुत खुशकिस्मत हैं। मुझे लगता है कि जब भी वह रन बनाते हैं, जब भी हम प्रैक्टिस करने आते हैं या अपने देश के लिए क्रिकेट का गेम कैसे खेलना है या वह जहां भी खेलते हैं। यह हम जैसे लोगों के लिए एक बड़ी इंस्पिरेशन है। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह परफॉर्म करते हैं, उससे निश्चित रूप से फायदा होता है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेट कीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिडू फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांथ, थारिंडू रत्नायके और बिनुरा फर्नांडो।