
वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप भारतीय कप्तान शुभमन गिल को जीत की बधाई देते हुए। (फोटो सोर्स: IANS)
IND vs WI 2nd ODI:भारत के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 405 रन बनाने के बावजूद 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 0-2 से गंवा दी है। अंतिम मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाना है। बुधवार को बरसापारा में आखिर इतना बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद कैरेबियाई टीम से कहा चूक हो गई टीम के कप्तान शे होप इसका खुलासा करते हुए अपने गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा है।
होप ने मैच हारने के बाद कहा कि हमें इससे बहुत सारी पॉजिटिव बातें सीखने को मिली हैं। आप हमारी बैटिंग साइड को देखेंगे, तो हम एक बैटिंग ग्रुप के तौर पर लगातार अच्छे स्कोर बना रहे हैं। लेकिन, जब आप दुनिया के कुछ सबसे महान बल्लेबाजों के सामने होते हैं, तो गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है और अगर आप उन्हें ऐसी शुरुआत देंगे तो यह बहुत मुश्किल होगा। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छा खेला, इसलिए उन्हें क्रेडिट देना होगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हम सच में क्रिटिकल होना चाहते, तो शायद बॉल के साथ थोड़ा और टाइट हो सकते थे और बोर्ड पर 400 रन होने पर हम खुद को बेहतर मौका दे सकते थे। मुझे लगा कि हमने बहुत अच्छी नींव रखी। यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में हमने पिछले कुछ दिनों में बात की थीं। हमारा मानना था कि इन कंडीशंस में उनके स्पिनर्स ही मुख्य खतरा हैं। हम बस वह नींव रखने और फिर उसे जारी रखने और आखिर में उस जोश को बनाए रखने के तरीके खोजने के बारे में सोच रहे थे।
कंडीशंस पर और क्या विटेल लॉज को लाने में सिचुएशन या हालात की वजह से देरी हुई? इस पर उन्होंने कहा कि आप सच में उसे सबसे मुश्किल ओवर में गेंदबाजी नहीं देना चाहेंगे, खासकर जब वह पहली बार इंडिया आ रहा हो। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उससे आकर अच्छा काम करने की उम्मीद नहीं करता। बस आप उसे जितना हो सके उतना कम्फर्टेबल महसूस कराना चाहते हैं, खासकर जब वह इन कंडीशंस में खेलने आ रहा हो। वह बहुत छोटा है, लेकिन यह देखना बहुत अच्छा है कि वह आया और उसने अपना हाथ बढ़ाया। उसने बहुत अच्छा स्पेल किया, जाहिर है सीखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मुझे यकीन है कि वह पूरी मजबूती से आगे बढ़ेगा।
Updated on:
01 Oct 2026 08:03 am
Published on:
01 Oct 2026 08:03 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
