30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rohit Sharma Milestone: रोहित शर्मा के वनडे में 12 हजार रन पूरे, ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय क्रिकेटर

Rohit Sharma during IND vs WI 2nd ODI: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में बड़ी उपलब्धि हासिल की। जानें 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शानदार शुरुआत और रोहित के रिकॉर्ड के बारे में।
2 min read
Google source verification
Rohit Sharma, IND vs WI ODI Series,

रोहित शर्मा (फोटो- ians)

Rohit Sharma ODI Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 406 रन का लक्ष्य दिया है। इस टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई। दरअसल, रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 16वें ओवर में हासिल की। इस तरह वह इस आंकड़े को छूने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं।

रोहित सबसे तेज 12 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में सबसे कम इनिंग में 12,000 रन पूरे करने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने 282 वनडे इनिंग में 12,000 वनडे रन पूरे किए । वनडे क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने के मामले में विराट कोहली सबसे तेज बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह उपलब्धि महज 242 पारियों में हासिल की।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 300 पारियां खेलकर यह आंकड़ा छुआ था। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 314 पारियों में, जबकि श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 336 पारियों में 12,000 वनडे रन पूरे किए। रोहित शर्मा की यह उपलब्धि उनके शानदार वनडे करियर में एक और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हो गई।

रोहित शर्मा ने ठोका 35वां वनडे शतक

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपना वनडे करियर का 35वां शतक जड़ा। उन्होंने इसके लिए 72 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 100 रन पूरे करने के दौरान 10 चौके और छह छक्के लगाए।

रोहित शर्मा के करियर पर एक नजर

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के उन दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले रोहित ने अपने करियर में कई यादगार रिकॉर्ड अपने नाम किए। वनडे क्रिकेट में उनकी 264 रनों की पारी आज भी इस फॉर्मेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों में शीर्ष पर है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली थी।

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी। वहीं, वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 290 मैचों में उनके नाम 12 हजार से अधिक रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 67 मुकाबले खेले और 116 पारियों में 4,301 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में रोहित ने 159 मैचों की 151 पारियों में 4,231 रन बनाए। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां और उपलब्धियां दर्ज हैं।