डु प्रीज और बोश ने लगाए अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में एनेके बोश (58) और मिगनोन डु प्रीज (57) के अर्धशतकों की बदौलत 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस सीरीज के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 12 महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला। सीरीज की शुरुआत में टीम का लय में नहीं होना स्वाभाविक था, लेकिन सीरीज खत्म होने तक टीम का लय में नहीं लौटना चिंताजनक है। अगले साल की शुरुआत में विश्व कप में खिताब का दावेदार बनने के लिए टीम को काफी मेहनत करनी होगी।