26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup पर संशय के बादलों के बीच Finch लगे अगले मिशन पर, कर दी 2023 की तैयारी शुरू

Aaron Finch 2020 और 2021 में होने वाले T20 World Cup के अलावा अभी से 2023 में भारत में होने वाले ODI World Cup के बारे में सोचना शुरू कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 26 Jun 2020, 7:10 PM IST

finch is preparing for world cup 2023

finch is preparing for world cup 2023

मेलबर्न : कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण मार्च से क्रिकेट बंद है और ऐसी पूरी आशंका है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाला आईसीसी टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) स्थगित हो जाएगा। इस वक्त जब पूरी दुनिया कोविड-19 (Covid-19) महामारी से परेशान है, ऐसे में भी एक शख्स है, जो क्रिकेट विश्व कप के बारे में ही सोच रहा है। वह हैं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के शॉर्टर फॉर्मेट के कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch)। वह इस साल टी-20 विश्व कप न होने की आशंकाओं से निराश नजर आते हैं, लेकिन इन टूर्नामेंट्स के बारे में सोचना छोड़ा नहीं है। वह 2020 और 2021 में होने वाले टी-20 विश्व कप के अलावा अभी से 2023 में भारत में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप (ODI World Cup) के बारे में सोचना शुरू कर दिया है और इसके लिए अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

ICC की बैठक में Chairman के चुनाव की तारीख पर होगी बात, Shshank Manohar का कार्यकाल हो गया है पूरा

फिंच बोले, क्रिकेट के प्रति जुनूनी हूं

बता दें कि 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के बाद 2021 में भारत टी-20 विश्व कप होना है। इसकी बहुत ज्यादा उम्मीद है कि इस साल होने वाला टी-20 विश्व कप अब 2021 में भारत में होने वाले विश्व कप के बाद 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाए। यही कारण है कि फिंच इन दोनों टूर्नामेंट्स के बारे में तो सोच ही रहे हैं, साथ में भारत 2023 में में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप की तैयारी पर भी विचार कर रहे हैं। एक रेडियो पर उन्होंने बताया कि वह क्रिकेट के प्रति जुनूनी हैं। इसलिए इसी के बारे में सोचते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कप्तान होने के नाते आगामी दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंट टी-20 विश्व कप है। इनके साथ वह अभी से भारत में 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के बारे में भी सोच रहे हैं।

तीनों टूर्नामेंट में कामयाबी के लिए कर रहे हैं काम

एरॉन फिंच ने कहा कि हम इन तीनों टूर्नामेंट में कामयाबी के लिए हमें क्या करने की जरूरत होगी, इसकी योजना तैयार करने की प्रक्रिया में हैं। भारत में 2023 विश्व कप के बारे में उन्होंने कहा कि 50 ओवर के खेल में 2023 विश्व कप से पहले काम करने की जरूरत है। इसलिए हम इस टूर्नामेंट को लेकर विस्तृत योजना बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हम उसे जीतने के बारे में कैसे सोचते हैं।

Bookie से संपर्क की जानकारी छिपाने पर लगा है क्रिकेटर पर प्रतिबंध, बोले- हल्के में लिया

कैसी टीम होनी चाहिए इस पर भी कर रहे हैं विचार

फिंच ने कहा कि भारत में किस तरह की टीम हमें चाहिए होगी वह इस पर भी विचार कर रहे हैं। हम दो स्पिनरों को खेलाएंगे? क्या एक अतिरिक्त ऑलराउंडर चाहिए होगा आदि? बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम विश्व कप इतिहास की सबसे कामयाब टीम है। वह अपनी झोली में पांच एकदिवसीय विश्व कप डाल चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2015 में अपनी सरजमीं पर जीत हासिल की थी तो वहीं 2019 में उसे सेमीफाइनल में हार मिली थी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग