4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिषेक शर्मा के पास अब हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को पछाड़ने का मौका, वेस्टइंडीज T20Is में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के पास वेस्‍टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को पीछे छोड़ने का मौका होगा। वह इस पांच मैच की सीरीज में 363 रन बनाते ही भारत के टी20 इंटरनेशनल में चौथे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 04, 2026

Abhishek Sharma T20I Records

अभिषेक शर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Abhishek Sharma T20I Record: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब भारत कैरेबियाई टीम के खिलाफ 6 अक्‍टूबर से पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगा। इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजर विस्‍फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी। वहीं, अभिषेक की निगाहें केएल राहुल और हार्दिक पंड्या के टी20 इंटरनेशनल रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होंगी। अगर अभिषेक इस पांच मैचों की सीरीज में 363 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह हार्दिक और केएल दोनों को पीछे छोड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

अभिषेक शर्मा का टॉप-6 में सबसे बेहतरीन स्‍ट्राइक रेट

बता दें कि भारत के लिए सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4231 रन बनाए। वहीं, दूसरे स्‍थान पर 4188 रन के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर है, तो 3272 रन के साथ सूर्यकुमार यादव तीसरे पायदान पर हैं। जबकि हार्दिक पंड्या 2288 और केएल राहुल 2265 रन के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा की बात करें तो वह 62 मैचों की 61 पारियों में 32.64 के औसत से 1926 रन के साथ छठे स्‍थान पर हैं। खास बात ये है कि उन्‍होंने ये रन 195.13 के स्‍ट्राइक रेट से बनाए हैं, जो उपरोक्‍त सभी से काफी ज्‍यादा है।

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट100506s
1रोहित शर्मा159151423132.05140.89532205
2विराट कोहली125117418848.69137.04138124
3सूर्यकुमार यादव113107327236.35162.94425179
4हार्दिक पंड्या138109228828.24145.9109126
5केएल राहुल7268226537.75139.1222299
6अभिषेक शर्मा6261192632.64195.13313134
7ईशान किशन6161180131.05146.0611385
8शिखर धवन6866175927.92126.3601150
9तिलक वर्मा6562171944.07145.0621087
10एमएस धोनी9885161737.60126.130252
11सुरेश रैना7866160529.18134.871558
12संजू सैमसन7264156726.55156.233894
13श्रेयस अय्यर6763151330.87136.3001054

भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज 2026 का शेड्यूल

मैचतारीखदिनसमयवेन्यू
1st T20I6 अक्टूबर 2026मंगलवारशाम 7:00 बजेलखनऊ
2nd T20I9 अक्टूबर 2026शुक्रवारशाम 7:00 बजेरांची
3rd T20I11 अक्टूबर 2026रविवारशाम 7:00 बजेइंदौर
4th T20I14 अक्टूबर 2026बुधवारशाम 7:00 बजेहैदराबाद
5th T20I17 अक्टूबर 2026शनिवारशाम 7:00 बजेबेंगलुरु