30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज़िंदगी की लड़ाई लड़ रहा है देश का युवा क्रिकेटर, आरपी सिंह ने ट्विटर पर मांगी मदद

आर.पी. सिंह ने ट्विटर पर आदित्य के लिए मदद मांगते हुए लिखा कि, ''कृपया करके आदित्य की मदद करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 14 Jan 2018, 5:08 PM IST

rp singh

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आर.पी. सिंह ने ट्विटर पर यूपी के एक युवा खिलाड़ी के लिए मदद की मांग की है। जानकारी के मुताबिक आर.पी. सिंह आदित्य पाठक के लिए मदद मांग रहे हैं। आदित्य पाठक उत्तर प्रदेश की जूनियर टीम के खिलाड़ी हैं। खबरों के मुताबिक आदित्य पाठक की किडनी खराब है, लिहाज़ा उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराना पड़ रहा है।

आर.पी सिंह ने बताया कि आदित्य के इस बड़े ऑपरेशन में करीब 20 लाख रुपये का खर्च आएगा। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिती इतनी मज़बूत नहीं है कि वे 20 लाख का खर्च उठा सकें। इसलिए आर.पी. सिंह ने आदित्य की मदद करने के लिए आम जनता से फंड इकट्ठा करने की अपील की है।

बता दें कि आदित्य पाठक दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट होना है। आरपी सिंह ने ट्विटर पर आदित्य के बैंक अकाउंट की डीटेल्स भी दी हैं, ताकि आदित्य की मदद करने वाले लोग सीधे उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकें।

आर.पी. सिंह ने ट्विटर पर आदित्य के लिए मदद मांगते हुए लिखा कि, ''कृपया करके आदित्य की मदद करें। आदित्य यूपी का एक युवा खिलाड़ी है, इसकी मदद करने के लिए जितना भी संभव हो उसकी मदद करें। वो इस वक्त दिल्ली के अपोलो अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के ज़रिए ज़िंदगी की लड़ाई लड़ रहा है।''

आर.पी. सिंह द्वारा आदित्य के लिए मांगी जाने वाली मदद से संबंधित सभी ट्विट्स को अब तक कुल 1.5 हज़ार लोग रीट्वीट कर चुके हैं। बता दें कि आर.पी. सिंह भी उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले हैं। टीम इंडिया से जुड़ने से पहले वे यूपी के लिए ही खेला करते हैं और अब टीम से बाहर होने के बाद भी वे यूपी की रणजी टीम की ओर से खेलते हैं। साल 2007 में टी-20 विश्व कप जिताने में आर.पी. सिंह का अहम योगदान रहा था।