
रहमानुल्लाह गुरबाज ने फुटपाथ पर सो रहे गरीबों की दिवाली मनाई।
वर्ल्ड कप 2023 के बीच पूरे देश में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। टीम इंडिया के खिलाडि़यों ने भी अपनी-अपनी पत्नियों के साथ दिवाली सेलिब्रेट की है। वहीं, अफगानिस्तान लौटने से पहले अफगानी टीम के खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज ने ऐसा नेक काम किया, जिससे गरीबों के चेहरे खिल उठे हैं। गुरबाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। गुरबाज देर रात करीब 3 बजे अहमदाबाद की सड़कों पर निकले और जरूरतमंदों को दिवाली से पहले कुछ रुपये देकर उनकी मदद करते हुए बड़ी मिसाल पेश की।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी रहमानुल्लाह देर रात अहमदाबाद में गाड़ी से उतरकर सड़कों पर सो रहे लोगों को दिवाली से पहले रुपये बांटते दिखे हैं। इतना ही नहीं वह लोगों से बात किए बिना उनके पास पैसे रख रहे हैं। वीडियो बना रहे शख्स की मानें तो गुरबाज के जाने के बाद हर जरूरतमंद के पास 500 का नोट था।
इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हराया
बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस बार वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराया है। हालांकि आखिरी लीग मैच में 10 नवंबर को उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। बेशक अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हो, लेकिन इस बार उसने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप से बाहर होते ही बदल गई पूरी इंग्लैंड टीम
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए किया क्वालीफाई
भले ही अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है, लेकिन वह 9 में से 4 मैच जीतकर 8 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर रही है। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
यह भी पढ़ें : बाबर को बलि का बकरा नहीं बनाएं... वसीम अकरम ने बताया कौन है सबसे बड़ा दोषी
Published on:
12 Nov 2023, 1:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.