3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BAN v AFG: रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर बांग्लादेश की टीम पर भारी पड़े राशिद खान

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को देहरादून में आयोजित सीरीज में 3-0 से हारा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Jun 2018, 10:45 AM IST

mushfikur rahim

BAN v AFG: रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर बांग्लादेश की टीम पर भारी पड़े राशिद खान

नई दिल्ली। देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में अफगानिस्तान ने आखिरी गेंद के रोमांचक मुकाबले में महज 1 रन से जीत हासिल की। हमेशा की ही तरह इस बार भी राशिद खान ने जीत में बड़ा योगदान दिया। बांग्लादेश को आखिरी ओवर में 9 रन जीत के लिए चाहिए थे, लेकिन राशिद ने अपने ओवर में केवल 7 रन ही खर्चे और सीरीज के तीसरे मैच में भी जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने यह सीरीज 3-0 से गंवा दी है।


अफगानिस्तान ने दिया छोटा टारगेट
अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए समीउल्लाह शेनवारी के नाबाद 33 और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद के 26 रनों की मदद से अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 145 रनों का टारगेट दिया था। कप्तान असगर स्तानिकजई(27) और उस्मान घानी(19) ने भी अच्छे रन बनाए। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब उल हसन ने अपने 4 ओवर के कोटे में केवल 16 रन खर्च 1 विकेट लिया। नजमुल इस्लाम और अबु जायेद ने 2-2 विकेट लिए।


आखिरी गेंद पर हारा बांग्लादेश
रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने जल्द विकेट खोए। बांग्लादेश का 8.3 ओवरों में स्कोर 53 रन पर 4 विकेट था। इसके बाद बांग्लादेश ने मुश्फिकुर रहीम(46) और महमूदुल्लाह(45) की शानदार साझेदारी की बदौलत मैच में वापसी की। आखिरी ओवर में जीतने के लिए बांग्लादेश को केवल 9 रनों की जरुरत थी लेकिन राशिद एक बार उनके सामने दीवार बनकर खड़े हुए। राशिद ने केवल 7 रन दिए और अपनी टीम को मैच जिताया। रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 6 विकेट खोए। राशिद, मुजीब उर रेहमान और करीम जनत ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।


मुशी ने मारे लगातार 5 चौके, राशिद ने लगाया अड़ंगा
बांग्लादेश को आखिरी बची 12 गेंदों पर 30 रनों की दरकार थी। बल्लेबाजी कर रहे मुश्फिकुर ने करीम जनत के 19वें ओवर में पहली पांच गेंदों में पांच चौके लगाए और मैच का समीकरण पूरी तरह से बदल दिया। अब बांग्लादेश को 7 गेंदों में 10 रन की दरकार थी। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने 1 रन लिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए अब 9 रनों की दरकार थी, लेकिन पिछले दो मैचों की तरह एक बार फिर राशिद खान ने बांग्लादेश को मैच जीतने नहीं दिया। राशिद खान ने 20वां ओवर फेका जिसमे उन्होंने केवल 7 रन दिए। अफगानिस्तान ने यह मैच 1 रन से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया।