30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने टी20 ब्लास्ट में की बेहतरीन बैटिंग, टीम को पहुंचाया फाइनल्स में, लगाया हेलिकॉप्टर शॉट

इन दिनों राशिद खान इंग्लैंड की टी20 ब्लास्ट में खेल रहे हैं। इसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। इस टूर्नामेंट में राशिद खान ससेक्स टीम का हिस्सा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 25 Aug 2021, 1:14 PM IST

rashid_khan.png

अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान इन दिनों इंग्लैंड में खेल रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वह परेशान जरूर हैं, लेकिन इसका असर उनके खेल पर नहीं पड़ा है। इन दिनों राशिद खान इंग्लैंड की टी20 ब्लास्ट में खेल रहे हैं। इसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। इस टूर्नामेंट में राशिद खान ससेक्स टीम का हिस्सा हैं। यॉर्कशायर वाइकिंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में राशिद ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 9 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाए। इस मैच में राशिद खान की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ससेक्स वाइटैलिटी ब्लास्ट फाइनल्स डे तक पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

राशिद खान का स्ट्राइक रेट रहा 300 का
इस मैच में राशिद खान ने तूफानी पारी खेलते हुए 3 चौके और 2 सिक्स लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। इसके साथ ही राशिद ने इस मैच में महेन्द्र सिंह धोनी का सिग्नेचर शॉट यानि हेलिकॉप्टर शॉट भी लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राशिद खान इस मैच में 17वें ओवर में बैटिंग करने मैदान पर आए। उस वक्त ससेक्स को जीत के लिए 21 गेंदों में 43 रन चाहिए थे।

यह भी पढ़ें— क्रिकेटर राशिद खान ने दिखाई देशभक्ति, मैच के दौरान चेहरे पर अफगानी झंडा बनाकर खेले

सिक्स लगाकर की पारी की शुरुआत
राशिद खान जब मैदान पर बैटिंग करने आए तो क्रिज पर आते ही उन्होंने सिक्स लगाकर पारी की शुरुआत की। इसके बाद 18वें ओवर में उन्होंने धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगते हुए एक और सिक्स मारा। क्रिज पर आते ही राशिद आक्रामक तरीके से बैटिंग करते नजर आए। इसके बाद 19वें ओवर में राशिद ने यॉर्कशायर के कप्तान डेविड विली की गेंदों पर तीन चौके मारे। इस दौरान उन्होंने एक कवर ड्राइव और एक पैडल स्वीप खेला।

यह भी पढ़ें— इंग्लैंड में खेल रहे राशिद खान चिंतित, अफगानिस्तान में फंसा है परिवार, नहीं निकाल पा रहे बाहर

परिवार की सता रही चिंता
राशिद खान तो पिछले कुछ समय से इंग्लैंड में खेल रहे हैं, लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद उनका परिवार अफगानिस्तान में ही फंसा है। ऐसे में उन्हें अपने परिवार की चिंता सता रही है। राशिद खान की अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर चिंता में हैं और किसी तरह से खुद को व्यस्त रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कारण टूर्नामेंट के दौरान उनका चुलबुला स्वभाव नहीं दिखाई दे रहा है। इससे पहले राशिद खान ने दुनियाभर के देशों से अफगानिस्तान के लोगों की मदद करने की अपील भी की थी।