30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड में खेल रहे राशिद खान चिंतित, अफगानिस्तान में फंसा है परिवार, नहीं निकाल पा रहे बाहर

तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है और वहां हालात बहुत खराब हैं। वहीं राशिद खान इस मुश्किल समय में अपने परिवार के पास नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 16 Aug 2021, 4:02 PM IST

Rashid khan

Rashid khan

अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है और वहां हालात बहुत खराब हैं। वहीं राशिद खान इस मुश्किल समय में अपने परिवार के पास नहीं हैं। राशिद खान इस समय इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से टॉप पर चल रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में 6 मैच में 12 विकेट ले चुके हैं। हालांकि वह अफगानिस्तान में फंसे अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं। राशिद सोशल मीडिया पर भी मदद की गुहार लगा चुके हैं। वह अपने परिवार को अफगानिस्तान से बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं।

कॅरियर की वजह से परिवार संग बिताया कम समय
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले राशिद खान ने बताया कि अपने कॅरियर के शुरुआती दौर की वजह से वह पिछले 5 साल में सिर्फ 25 दिन ही घर पर बिता सके हैं। वहीं पिछले तीन साल में उन्होंने अपने माता और पिता दोनों को खो दिया है। राशिद ने बताया था कि उन्हें परिवार के साथ रहने का पर्याप्त समय नहीं मिला। उनका कहना है कि यह उनके कॅरियर की शुरुआत है और इस वजह से उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, जानिए क्या IPL में खेल पाएंगे राशिद खान और मोहम्मद नबी?

राशिद के घर पर बहुत सारी चीजें हो रहीं: केविन पीटरसन
वहीं इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरनसन ने टूर्नामेंट में कमेंट्री के दौरान राशिद खान के बारे में बात करते हुए कहा कि राशिद के घर पर बहुत सारी चीजें हो रही हैं। केविन का कहना है कि राशिद और उनके बीच इस बारे में काफी लंबी बात हुई और राशिद बहुत चिंतित हैं। वह अपने परिवार को अफगानिस्तान से बाहर निकालने में सक्षम नहीं है और बहुत कुछ चल रहा है। केविन ने कहा कि इतने दबाव में होने के बाद भी वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें— इस दिग्गज क्रिकेटर ने दुनिया से की अपील-हम मर जाएंगे, प्लीज हमें बचा लो...

खुश नहीं हैं राशिद खान: समित पटेल
राशिद खान ने पिछले महीने भी अफगानिस्तान की परिस्थितियों के बारे में कहा था कि यह सब बहुत दर्द देता है लेकिन इसके बाद भी मैदान पर कुछ खास करने की कोशिश कर रहे हैं। 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में राशिद नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं। वहीं राशिद खान के साथी समित पटेल ने कहा कि राशिद हमेशा की तरह खुश नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल के कारण उसका इस ओर से ध्यान हटता है। इन परिस्थितियों के बाद भी राशिद मैच जिताने वाला प्रदर्शन कर रहे हैं।