3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज होगा यह बड़ा रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते ही पार्थिव पटेल के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ेंगे दिनेश कार्तिक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 3 Jun 2018, 1:14 PM IST

DINESH KARTHIK

अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज होगा यह शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली।अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 14 जून से एक मात्र टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा चोट के चलते बाहर हो गए हैं। आईपीएल के क्वालीफायर-2 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए साहा के दाहिने अंघूठे में चोट आई थी। BCCI ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए सूचना दी है कि दिनेश कार्तिक टीम के विकेटकीपर के रूप में साहा की जगह लेंगे। कार्तिक का अब साहा की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना तय है। ऐसे में वह मैदान पर उतरते ही पार्थिव पटेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे।


8 साल बाद कार्तिक कर रहे हैं वापसी
33 वर्ष के दिनेश कार्तिक ने जनवरी, 2010 में बंगलादेश के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच चटगांव में खेला था। कार्तिक ने अपने टेस्ट करियर में कुल 23 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 27.77 की औसत से 1000 रन बनाए हैं। यह रन उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से बनाए हैं। कार्तिक का इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए 16 मैचों में 49.80 की औसत से 498 रन बनाए हैं।


बनाएंगे यह रिकॉर्ड
कार्तिक भारतीय टेस्ट टीम में 8 साल के लम्बे अन्तर के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। उनकी अनुउपस्थिति में महेंद्र सिंह धोनी , पार्थिव पटेल, रिद्धिमान साहा और नमन ओझा भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग कर चुके हैं। इस लम्बे अंतराल में भारतीय टीम ने 87 टेस्ट मैच खेले हैं। भारतीय टीम के लिए सबसे लम्बे अंतराल पर खेलने का रिकॉर्ड अभी पार्थिव पटेल के नाम है, जिन्होंने 83 टेस्ट के अन्तर पर भारतीय टीम में वापसी की थी। अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही यह रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज हो जाएगा, जोकि सबसे लम्बे अंतराल के बाद टीम में वापसी करेंगे।


अंगूठे में चोट के चलते साहा हुए थे बाहर
आईपीएल में साहा सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए दूसरे क्वालीफायर में विकेटकीपिंग के दौरान उनको अंगूठे में चोट लग गई थी और इसी कारण वह रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में नहीं उतरे थे। बीसीसीई ने बयान जारी कर बताया है कि साहा की चोट की जांच विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर बारीक निगाह रखेगी।