3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WI vs WXI: इंटरनेशनल क्रिकेट में आज वापसी करेंगे शाहिद आफरीदी, दिग्गजों संग होगी ये खास भिड़ंत

लंदन के ऐतिहासिक स्टेडियम लॉर्ड्स पर आईसीसी विश्व एकादश और वेस्ट इंडीज की टीम में बीच प्रदर्शनी टी-20 मैच आज खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 31 May 2018, 11:44 AM IST

AFRIDI

WI vs WXI: इंटरनेशनल क्रिकेट में आज वापसी करेंगे शाहिद आफरीदी, दिग्गजों संग होगी ये खास भिड़ंत

नई दिल्ली। लंदन के ऐतिहासिक लार्ड्स स्टेडियम में आज वेस्टइंडीज टीम का सामना आईसीसी विश्व एकादश की टीम से होना है। इस मैच से पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद आफरीदी लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। आफरीदी को विश्व एकादश टीम का कप्तान बनाया गया है। हालांकि यहां आपको बता दें कि यह एक प्रदर्शनी मैच है, जिसका कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे।

मोर्गन की जगह पर आफरीदी बने कप्तान -

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्हें इंग्लैंड की सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन के स्थान पर कप्तान बनाया गया है। एक घरेलू मैच के दौरान उंगली पर चोट लगने के कारण मोर्गन विश्व एकादश टीम से बाहर हो गए। अफरीदी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आईसीसी विश्व एकादश टीम की कमान संभालना बड़े सम्मान की बात है और वह भी इतने अच्छे कारण के लिए। मैं आश्वस्त हूं कि सभी खिलाड़ी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें लोगों को उच्च स्तरीय क्रिकेट खेल देखने का मौका मिलेगा।

शाकिब अल हसन की जगह पर राशिद खान-
विश्व एकादश की टीम में थोड़े बदलाव हुए हैं। मोर्गन, अफरीदी, शोएब मलिक, थिसारा परेरा, राशिद खान, शाकिब अल-हसन, तमीम इकबाल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, ल्यूक रोंची, मिशेल मेक्लेघन जैसे खिलाड़ियों को पहले घोषित हुई टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, शाकिब ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया और ऐसे में उनके स्थान पर किशोर खिलाड़ी संदीप लामिचाने का नाम शामिल किया गया।

हार्दिक पांड्या की जगह मोहम्मद शमी-
पांड्या ने भी नाम वापस ले लिया और उनके स्थान पर मोहम्मद शमी को विश्व एकादश में जगह मिली है। सैम बिलिंग्स को मोर्गन की जगह टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी आदिल राशिद और सैम कुरान को भी देरी से 13 सदस्यीय विश्व एकादश में जगह मिली। यह टीम अब भी मजबूत है, क्योंकि कार्तिक, बिलिंग्स, मलिक, अफरीदी और परेरा बल्लेबाजी क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। विश्व एकादश के स्पिन गेंदबाज राशिद और लामिचाने के साथ अफरीदी भी पूरी तरह से तैयार हैं। मेक्लेघन, कुरान और मिल्स तेज गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे।

वेस्टइंडीज की कमान कार्लोस ब्राथवेट के हाथों में -
अप्रैल, 2016 में आईसीसी टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कार्लोस ब्राथवेट को ही वेस्टइंडीज की कमान सौंपी गई है। इस टीम में टी-20 के स्टार क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, एविन लेविस और बद्री जैसे बड़े नाम सामिल हैं। इसके अलावा, मार्लोन सैमुएल्स, आंद्रे फ्लेचर, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदीन, केसरिक विलियम्स और अन्य खिलाड़ी भी विश्व एकादश का सामना करने को तैयार हैं।

संभावित टीमें इस प्रकार है-
आईसीसी विश्व एकादश : शाहिद अफरीदी (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), सैम कुरान, तमीम इकबाल, टेमल मिल्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), राशिद खान, संदीप लामिचाने, मिशेल मेक्लेघन, शोएब अख्तर, थिसारा परेरा, ल्यूक रौंची (विकेटकीपर) और आदिल राशिद।

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), सैमुएल बद्री, रेयाद एमरिट, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, एविन लेविस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, मार्लोन सैमुएल्स और केसरिक विलियम्स।