भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी एडन मार्क्रम (Aiden markram) बचे हुए दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। इससे पहले भी वह है कोविड के चलते तीन टी-20 मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने बुधवार को यह जानकारी दी है। इससे पहले क्विंटन डी कॉक भी कलाई की चोट के चलते दो मुकाबले से बाहर बैठे हैं और अब इस खिलाड़ी का चोटिल होना साउथ अफ्रीका के लिए खतरे की घंटी है