अमला और डेविड मिलर को नजरअंदाज किया
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस मामले में हाशिम अमला और डेविड मिलर को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ दो वनडे मैचों का अनुभव रखने वाले मार्कराम को टीम की कमान सौंपते हुए सभी को हैरान कर दिया। मार्कराम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे सबसे युवा कप्तान होंगे। उन्होंने इससे पहले अंडर-19 टीम की कप्तानी की है और 2014 में खेले गए विश्व कप में टीम को जीत दिलाई है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ता लिंडा जोंडी के हवाले से लिखा, "हमारी कोशिश विजन 2019 की तरफ देखने की है। साथ ही हमारी कोशिश नेतृत्व करने वाले युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की है। मुझे लगता है कि एडिन मार्कराम इसमें फिट बैठते हैं।"